फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers stopped construction of community toilets

सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्रामीणों ने रोकवाया

Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction of community toilets
नौगढ़। स्थानीय ब्लाक के गंगापुर ग्राम पंचायत में पांच लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय का निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के सेक्रेटरी की मिलीभगत से दोयम दर्जे का ईट लगाया जा रहा है। जंगल की बलुई मिट्टी डालकर सीमेंट मिक्स की जगह भस्सी का इस्तेमाल हो रहा है। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग होने की शिकायत पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पांच लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा रही है। दूसरी ओर पंचायती राज विभाग के अधिकारी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करके कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। गांव के बूथ अध्यक्ष शिवपूजन मोदनवाल ने कहा कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रोहित कुमार, नंदलाल, केदारनाथ, पिंटू रामप्रवेश ,राम सकल, पतालूं अनिल कुमार , सत्यनारायण, विष्णु ,रामानंद। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमचंद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएग और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed