फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers staged a road blockade to protest against irregularities in the selection of a ration shop.

Chandauli News: कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 20 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a road blockade to protest against irregularities in the selection of a ration shop.
बरहनी विकास खंड के जेवरियाबाद गांव में शुक्रवार को उचित दर विक्रेता (कोटे की दुकान) के चयन के लिए हुई खुली बैठक में अनियमितता की शिकायत करते हुए कुछ लोगों ने हंगामा किया। यही नहीं ग्रामीणों आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। वहीं चुनाव अधिकारी ने गांव के राजेंद्र सिंह को कोटेदार घोषित किया। कोटे की दुकान के चुनाव में गांव के विनीत बिंद और राजेंद्र सिंह आमने-सामने रहे। कोटेदार के चयन के लिए गिरजा प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया था। शुकवार की दोपहर में खुली बैठक में चुनाव प्रकिया शुरू हुई। इसी बीच एक पक्ष ने चुनाव को निष्पक्ष न होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नोडल अधिकारी गिरजा प्रसाद यादव ने बताया कि मतदान प्रक्रिया नियमानुसार कराई गई। मतगणना में राजेंद्र सिंह को 571 मत मिले और उन्हें विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed