{"_id":"7325ff5ed61f4f991f9b11df61e5e35b","slug":"villagers-protest-action-was-prevented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कार्य रोका किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कार्य रोका किया विरोध-प्रदर्शन
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के खझरा-रैपुरी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी होने से नाराज ग्रामीण शनिवार को लामबंद हो गए। गांव के युवा नेता अजित के नेतृत्व में एकजुट हुए ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
बता दें क्षेत्र के खझरा से रैपुरी जाने वाला मार्ग मरम्मत का कार्य पीडब्लयूडी विभाग द्वारा कराया जा रहा है। करीब दो किलोमीटर लंबे सड़क के मरम्मत कार्य में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरते जाने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिना सड़क की पटरी बनाए और जलनिकासी की व्यवस्था किए ही सड़क की मरम्मत का कार्य कराना बेकार है। ठेकेदार सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी कर रहा है, जिससे सड़क के जल्द खराब हो जाने की संभावना है। इस संबंध में पीडब्लयूडी के मेठ श्यामसुंदर ने बताया कि सड़क बहुत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क में गिट्टी डालकर उसकी कुटाई और धूल साफ करने के बाद ही सड़क की सूरत बदली जा सकती है। लेकिन अभी सिर्फ सड़क का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस बारे में पीडब्लयूडी विभाग के अवर अभियंता सुदामा यादव ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है।
मौकेे पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में रामाश्रय, कमला यादव, नंदलाल, दामोदर, रामजतन, बिंदू, उमेश, जितेंद्र, महेंद्र, अनिल, धनपाल और सीताराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।