फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers met the DM to apprise him of the erosion problem.

Chandauli News: कटान की समस्या बताने के लिए डीएम से मिले ग्रामीण

Tue, 15 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers met the DM to apprise him of the erosion problem.
Photo Title - फोटो : Archive
कर्मनाशा नदी के बाढ़ के पानी से हुई कटान और क्षति की समस्या को लेकर सदर विकासखंड के सुदांव, गायघाट और कोनियां गांव के ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मिले। ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

रमेश यादव ने बताया कि कर्मनाशा नदी के पानी से सुदांव गांव का मुख्य आरसीसी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, गायघाट में किसानों की जमीन कटान की चपेट में आ गई है। कोनियां गांव में छोटू राम के घर के सामने कई वर्षों से बाढ़ के पानी के कारण कटान हो रही है। डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान संतोष बिंद, शाहआलम, शानी इलाही, अनुज बिंद, राजेश गोस्वामी, गुलाब चौधरी, जितेंद्र निषाद, गुड्डू पासवान, धनेश निषाद, रामावतार निषाद, विनोद शाहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed