फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers continue to protest against land acquisition

Chandauli News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी

Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers continue to protest against land acquisition
ताराजीवनपुर। भारतमाला परियोजना से विस्थापित हो रही रेवसा गांव के ग्रामीणों का धरना आज 13वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों को समझाने गए अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित ग्रामीणों को स्थापित करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करने, परियोजना से प्रभावित परिवारों को जमीन के बदले जमीन का पट्टा देने, प्रभावित परिवारों का बिजली बिल, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ओर से दिया गया कर्ज माफ किया जाए। आंदोलन बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा चल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को समझाने पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा, तहसीलदार राहुल सिंह, इंस्पेक्टर रमेश यादव को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे, अधिकारियों की बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष, छात्र नेता अभिषेक ने कहा कि सैकड़ों सालों से बसी हुई रेवसा बस्ती को विकास के नाम पर बिना पुनर्स्थापित किए उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। यह भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन है। रेवसा गांव में जमीन की कीमत आसमान छू रही है जिसे छीनकर प्रशासन औने-पौने दाम देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके खिलाफ रेवसा की गरीब जनता पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठी है। चेताया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगी। वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सहसचिव संजय यादव ने कहा कि उपजाऊ भूमि के बदले कृषि योग्य जमीन का ही पट्टा दिया जाना उचित होगा, ताकि गरीब जनता का जीविकोपार्जन हो सके। इस मौके पर केदार यादव, इंद्रजीत शर्मा, महेंद्र, शमीम मिल्की, रामदुलार बिंद, तूफानी गोंड, दीपक, सोमनाथ, सुरेंद्र प्रसाद, राधेश्याम, कलवी, सुशीला, सितारा, ममता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed