{"_id":"b30d2d14bad3c720901ab9256b0f83c5","slug":"village-viewed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का जाना हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का जाना हाल
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बुधवार को गोद लिए हुए गांव बिसौरी का
विज्ञापन
निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिविर लगाकर
गांव में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
साथ ही आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों में चलाई जा रही योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। वहीं बच्चों को विटामिन की खुराक भी खिलाई। सीएमओ को निर्देश दिया कि गांवों में रहने वाले बच्चों के दांत के रखरखाव के लिए चिकित्सकों को भेजकर शिविर लगाएं।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सरकार गांवों के समुचित विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति ग्रामीण बच्चों को नियमित परीक्षण और उनके देखभाल की आवश्यकता जताई। कहा कि बच्चों के नाखून और दांत की सफाई के लिए तत्काल कैंप लगाए जाएं।
जिन बच्चों के दांत साफ नहीं है, उनके दांत को साफ कराया जाए। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान रामा सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए शासन से जो भी सुविधा मिल रही है, उसे ग्रामीण जनता तक पहुंचाने का काम हो रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से गांव के विकास के प्रति सहयोग सराहनीय है। शिविर में 250 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विटामिन की खुराक खिलाई गई, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से पोषाहार वितरित किया गया। इस मौके पर सीएमओ डा. आरएन सिंह, एसडीएम सदर गिरीश कुमार, नायब तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, आशा राय, डा. जीसी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।