फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village head siege for cleaning

छठ पूजा के लिए युवाओं ने की तालाब की साफ-सफाई

Mon, 09 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Village head siege for cleaning
पीडीडीयू नगर। दीपोत्सव के साथ ही आस्था का महापर्व डाला छठ की तैयारी भी शुरू हो गई। अभी तक प्रशासनिक स्तर पर तालाबों की साफ सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में युवा ने तालाबों की साफ सफाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

श्री श्री सूर्य देव मंदिर छठ पूजा कमेटी के सदस्य रविवार को तालाब पर एकत्र हुए और मानसरोवर तालाब की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने कमर भर पानी में पानी में फेंके गए बोतल, कांच के टूकड़े, प्लास्टिक, ईंट पत्थर आदि को हटाया। सूर्य देव मंदिर संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि इस तालाब का कोई नाम नहीं था तालाब घाट का निर्माण नहीं हुआ था। वर्ष 2005 में इस तालाब का निर्माण हुआ और इसका नाम मानसरोवर तालाब रखा गया। इस वर्ष कोरोना की वजह से भीड़ एकत्र करने के लिए मना है। ऐसे में सोशल डिस्टेसिंग के बीच व्रत में अर्घ्य देने के लिए इंतजाम किया जा रहा है। कहा कि लगातार साफ सफाई की जाएगी। इस मौके पर गोलू कुमार, सार्थक सिंह, सागर शर्मा, विवेक चौहान, आकाश, जितेंद्र, रवि कुमार, बलजीत, अरविंद भारती, विकास राज, उमेश कुमार, मोहित श्रीवास्तव, कुमार नंद जी, सचिन कुमार, गणेश गोंड, ओम प्रकाश रजक, अजीत कुमार, पवन शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed