चंदौली। लॉक डाउन के दौरान लोगों की मदद तथा जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को चेक के माध्यम सहयोग देने के लिए जिले के लोग सक्रिय दिख रहे है। शुक्रवार को बरहनी विकास खंड के पसाई के प्रधान अक्षय कुमार सिंह मिंटू ने 38 हजार का चेक व 8 कुंतल खाद्यान्न जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को सौंपा। वहीं बिजली ठेकेदार अजीत सिंह ने भी 11 हजार का चेक डीएम को सौंपकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाऊन के चलते गरीब व असहाय जरूरतमंदों को खाने पीने की काफी दिक्कत हो गई है। शुक्रवार को प्रधान पसाई व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन अक्षय कुमार सिंह मिंटू ने डिस्ट्रिक पब्लिक इमरजेंसी हेल्प फंड में 38 हजार का चेक व 8 कुंतल खाद्यान्न डीएम नवनीत सिंह चहल को मुख्यालय कार्यालय पर सौंपा। इसमें पसाई प्रधान अक्षय कुमार सिंह मिंटू ने 11 हजार , शेरबहादुर सिंह ने 11 हजार, कमलेश बहादुर सिंह ने 51 सौ, राजकुमार सिंह ने पांच हजार तथा बलवंत सिंह, सुनील सिंह, वैभव प्रताप सिंह, करन प्रताप सिंह ने आर्थिक सहयोग किया। वहीं बरहनी विकास खंड निवासी अजीत सिंह ने 11 हजार रुपये का चेक डीएम को सौंपकर आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।