फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vikas Bhawan will be built in Jhansi at a cost of 22.45 crores

कैबिनेट मंत्री ने 722.85 लाख के 84 कार्यों का किया शिलान्यास

Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bhawan will be built in Jhansi at a cost of 22.45 crores
बबुरी। ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के भुड़कुडा गांव में आयोजित सभा के पूर्व 722.85 लाख की लागत से होने वाले 84 विकास कार्यो का किया शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 22.45 करोड़ की लागत से झांसी में नया विकास भवन बनाने की घोषणा भी की। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामप्यारे सिंह की स्मृति में भुड़कूड़ा में बने उनकी प्रतिमा और मनरेगा पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंनें लाभार्थियों को पीएम और सीएम आवास की चाबी भी सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ के भेजे गए नए विकास भवन के प्रस्ताव को स्वीकृत कराने की घोषणा की। कहा कि 22.45 करोड़ की लागत से झांसी में नया विकास भवन बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके पूर्व उन्होंने जीर्णोद्धार कराए गए प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। वहीं पार्क में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। बाद में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के साथ आंगनबाड़ी महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्न प्राशन कराया वहीं लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। समूह की महिलाओं को भार वाहन सौपा। इस मौके पर 168 आशा कर्मियों को स्मार्ट फोन वितरित किया। इस मौके पर चकिया विधायक शारदा प्रसाद, डीएम संजीव सिंह, सीडीओ अजितेन्द्र नरायन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी मीणा, पूर्व विधायक तपस्या पासवान, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, चहानिया ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जयसवाल रहे।
विज्ञापन

बबुरी। भुड़कुडा में आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। कहा कि अखिलेश सिंह का खाता खुलना मुश्किल है। कांग्रेस और मायावती को भी कुछ नहीं मिलेगा। इस मौके पर हुई सभा में मोती सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। कहा कि विकास की वजह से पार्टी की लोकप्रियता देख कर विपक्षी पार्टियों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed