फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vigilance increased on threat to blow up station, investigation conducted at midnight

स्टेशन उड़ाने की धमकी पर पर बढ़ाई चौकसी, आधी रात को हुई जांच पड़ताल

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on threat to blow up station, investigation conducted at midnight
पीडीडीयू नगर। खुफिया विभाग से मिले इनपुट में यूपी के 46 महत्वपूूूर्ण रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली है। इसको देखते हुए शनिवार से ही रेलवे स्टेशन पर चौसकी बढ़ा दी गई। वहीं रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस ने डॉग स्क्वायड केे साथ आधी रात के वक्त स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा। रविवार को भी स्टेशन की सुरक्षा चौकस रही।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा कंट्रोल को सूचना मिली कि आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की ओर से प्रदेेश के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की योजना बनाई गई है। इसमें वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर आदि स्टेशन शामिल हैं। खुफिया तंत्र के इनपुट के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। आधी रात के वक्त जीआरपी पीडीडीयू कोतवाल सुरेश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार की देखरेख में डॉग स्क्वायड ने आठो प्लेटफार्म, अप और डाउन की ट्रेनों के साथ वेटिंग हाल, फुटओवर ब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया के चप्पे चप्पे को छान मारा। अचानक जांच पड़ताल से यात्रियों में भी खलबली मच गई। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी तेज कर दी गई और महत्वपूूण स्थानों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया गया। यात्रियों को भी लावारिश वस्तुओं को हाथ न लगाने,, संदिग्ध वस्तु और व्यक्तियों की सूचना सुरक्षा बल अथवा रेलकर्मी को देने का आह्वान किया। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक सुरेेश कुमार सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि स्टेशन पर लगातार चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed