फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of the headmaster carrying the school plate, bowl and wheat home goes viral

स्कूल की थाली, कटोरी और गेहूं घर ले जाते प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल

Thu, 11 Nov 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Video of the headmaster carrying the school plate, bowl and wheat home goes viral
इलिया के कौड़िहार कंपोजिट विद्यालय में ग्रामीणों के छीना-झपटी के बाद बिखरा प्रधानाध्यापक द्वार? - फोटो : CHANDAULI
इलिया। प्रधानाध्यापक के छुट्टी के दिन बुधवार को स्कूल की सामग्री घर ले जाने के मामले की जांच करने शहाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव बृहस्पतिवार को कौड़िहार स्थित कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छुट्टी के दिन विद्यालय की सामग्री घर ले जाने के वायरल हुए वीडियो की पड़ताल की। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिख रहा है कि प्रधानाध्यापक के साथ उनका पुत्र भी हेलमेट लगाए मौके पर मौजूद है, जबकि विद्यालय का गेट बंद है। गेट से निकलते ही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को आग बुझाने वाला यंत्र, बच्चों को मिड डे मील खिलाने के लिए आई नई थालियों और गिलास, बिजली का केबल व मिड-डे-मील के लिए बोरे में रखे गए गेहूं को बाइक पर ले जाते वक्त पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्र और गेहूं को ले जाने की बात पूछी तो प्रधानाध्यापक ने खाली पड़े यंत्र को रिफलिंग कराने व गेहूं को पिसाने की बात कही। वहीं ग्लास व थाली के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी को दी। वहीं सामग्रियों को ले जाने का वीडियो भी वायरल कर दिया। कुछ विभागीय शिक्षकों ने इस वीडियो विभागीय अधिकारियों तक भी भेज दी।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए सत्येंद्र सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच बीईओ अरविंद यादव को सौंप दी। विद्यालय पहुंचे बीईओ ने ग्रामीणों के समक्ष प्रधानाध्यापक से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने उनसे भी गेहूं को पिसाने और अग्निशमन यंत्र को रिफलिंग कराने की बात कही। वहीं बिजली का केबल, नई थाली और गिलास की बात विद्यालय में टाइल्स लगाने के कार्य में हो रहे अवरोध के कारण दूसरे जगह रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed