{"_id":"67310b49cb3e710c690a0f16","slug":"vendor-dies-after-being-hit-by-train-while-crossing-railway-line-chandauli-news-c-189-1-svns1012-122959-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वेंडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वेंडर की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में डीजल शेड के समीप रविवार को सुबह ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आने से वेंडर की मौत हो गई। वह छह महीने से आईआरसीटीसी के स्टाॅल पर काम कर रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी मोहम्मद मिट्ठू (35) रविवार को सुबह 11.30 बजे डीजल शेड के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी बीच डाउन ब्रह्मपुत्र मेल की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। हादसे की जानकारी पाकर मिट्ठू के परिजन मौके पर पहुंच गए। मिट्ठू ने दो शादियां की थी। मौके पर पहुंची पत्नी जैतून निशा, पुत्री मुस्कान, पुत्र शाहिद खान और फरीद खान का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। दूसरी पत्नी खुशबू गोधना में रहती है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वह प्लेटफार्म नंबर छह पर स्थित आईआरसीटीसी के ओम साई राम स्टाॅल पर काम करता था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इनसेट-
चलती ट्रेनों में चढ़कर खाना बेचते हैं वेंडर
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर स्टाल संचालक नियमोें की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्टॉल में ही खाना बेचने का नियम है लेकिन स्टाल संचालक वेंडरों को ट्रेनों में खाना बेचने के लिए भेजते हैं। इसके लिए वेंडर डीजल शेड के पास पहुंच जाते हैं और चलती ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से खाने का आर्डर लेने लगते हैं। हादसे के बाद चर्चा रही कि मिट्ठू भी खाना बेचने के लिए ट्रेन में सवार होते समय हादसे का शिकार हुआ होगा।