फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi beat Ballia by one goal in women's football

महिला फुटबाल में वाराणसी ने बलिया को एक गोल से दी मात

Wed, 10 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Varanasi beat Ballia by one goal in women's football
महिला फुटबाल में वाराणसी ने बलिया को एक गोल से दी मात
विज्ञापन

मैच के अतिरिक्त समय में हुआ फैसला
सचित्र- 08
संवाद न्यूज एजेंसी
चहनिया। क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित बाबा कीनाराम इंटर कालेज के खेल मैदान पर बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्व. लोकनाथ सिंह की स्मृति में महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान वाराणसी व बलिया के बीच मैच खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम 2-1 से विजयी रही। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख उपेंद्र सिंह गुड्डू, विशिष्ट अतिथि अखिलेश अग्रहरी व पूर्व प्राचार्य धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ।

मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला फुटबाल प्रतियोगिता को शीघ्र ही विस्तृत रूप प्रदान किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि खेल का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मैच के पहले पूर्वाद्ध में 30 मिनट का रोमांचक मैच खेला गया जिसमे दोनों टीम एक-एक गोल से बराबरी रहीं। यह परिणाम मैच के अंत तक बना रहा। इसके बाद अतिरिक्त 10 मिनट का मैच हुआ जिसमें वाराणसी की टीम ने गोल कर मैच जीत लिया। क्षेत्र में पहली बार महिला फुटबाल प्रतियोगिता होने से खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया। इस दौरान बिपिन पांडेय, अरविंद, नंदू गुप्ता, जय सिंह, प्रदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, दीपक साहनी, संदीप गुप्ता मौजूद रहे। मैच रेफरी संदीप बरनवाल रहे। वहीं अतिथियों का स्वागत अमृत प्रकाश सिंह व संचालन अभय यादव ने किया। कमेंट्री रोहित गुप्ता व गोलू ने की।
विज्ञापन

रिपोर्ट- छोटेलाल पांडेय
संपादन- धनंजय
बाइट- 1360
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed