फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uproar over removal of smart meter employees; police pacify the situation.

Chandauli News: स्मार्ट मीटर कर्मचारियों को हटाने पर हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of smart meter employees; police pacify the situation.
सकलडीहा के टिमिलपुर में स्मार्ट मीटर कर्मचारियों को समझाते थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद। संवाद
सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर स्थित एक निजी फर्म में कार्यरत स्मार्ट मीटर ऑपरेटरों और हेल्परों ने काम से लौटाए जाने के विरोध में मंगलवार को जमकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर कर्मचारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि कंपनी की ओर से क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बड़ी संख्या में ऑपरेटर और हेल्पर तैनात किए गए हैं। आरोप है कि रविवार को ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कुछ कर्मचारियों से सोमवार को काम नहीं लिया गया। मंगलवार को दोबारा पहुंचने पर भी उन्हें वापस भेज दिया गया। इससे कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने काम पर बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद थानाध्यक्ष ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से बात कर कर्मचारियों को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। कंपनी के सुपरवाइजर नवीन सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से भेज दी गई है। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि कंपनी के जीएम से वार्ता कर कर्मचारियों को उचित आश्वासन दिलाया गया है। इस दौरान सुनील, संतोष, कन्हैया, मंटू प्रजापति, सर्वेश कुमार, नितिश, चंद्र प्रकाश, धनतेरस, जयहिंद, रंजीत, दिलीप आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed