फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Politics news Discord in AAP workers from two districts resigned accused party of neglect

UP Politics: 'आप' में कलह...दो जिलों के कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर उपेक्षा का आरोप; बैठक में रोष

Wed, 30 Jul 2025 07:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंदौली में बैठक कर अन्य जिलों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसमें पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
UP Politics news Discord in AAP workers from two districts resigned accused party of neglect
चहनियां के प्रभुपुर में बैठक में शामिल आप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: आम आदमी पार्टी में आंतरिक कलह और नेतृत्व से नाराजगी की लहर तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को चहनियां विकास क्षेत्र के प्रभुपुर गांव स्थित एक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चंदौली समेत कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन


बैठक में जनपद भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और पार्टी नेतृत्व पर लगातार उपेक्षा, तानाशाही रवैया और कार्यकर्ताओं के शोषण का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया। इस्तीफे का पत्र आप अध्यक्ष काशी प्रांत को सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो चुका है। 
विज्ञापन


मेहनतकश कार्यकर्ताओं को पद से मनमाने ढंग से हटा दिया जाता है, जबकि चाटुकार और व्यक्तिगत हित साधने वाले लोगों को पद सौंप दिए जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सांसद प्रभारी संजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने के लिए प्रयोग करते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं के दुख-सुख और संगठनात्मक कार्यों से कोई सरोकार नहीं रखते।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से शुरू होकर चंदौली तक पहुंचा इस्तीफा अभियान
इससे पहले वाराणसी जनपद में भी सामूहिक इस्तीफा अभियान चलाया गया था। अब यह अभियान चंदौली तक पहुंच चुका है और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिलसिला प्रदेश के अन्य जिलों में भी आगे जारी रहेगा।

इस्तीफा देने वालों में चंदौली से प्रमुख कार्यकर्ता पंकज सिंह (पूर्व जिला महासचिव), शैलेश सिंह (संस्थापक सदस्य), अतुल तिवारी (पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, सकलडीहा), अरुण त्रिपाठी (पूर्व विधानसभा सचिव), बलवंत यादव (पूर्व ब्लॉक सचिव, चहनियां), जगजीवन राम, शिवमूर्ति प्रसाद, खरपत राम, बबलू खरवार, कमलेश पाल, अभय तिवारी, राकेश यादव, लाल बहादुर यादव, चौथी सोनकर, बुधु सोनकर, चकिया विधानसभा से शिवपूजन राम, बबलू यादव, शेरू यादव, उमेश, विकास, जालिम राजभर, आशुतोष पांडेय, मुगलसराय विधानसभा से: राजू जायसवाल, विकास यादव, रज्जब अली, अश्वनी पाठक (ब्लॉक अध्यक्ष), राजू पटेल, श्रीकांत राय, विद्यापति मिश्रा रहे।

वहीं वाराणसी से रमाशंकर सिंह पटेल (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष), प्रो. अखिलेश पांडेय (पूर्व महानगर अध्यक्ष/जिला महासचिव), डा. सुभाष चंद्र वर्मा (पूर्व जिला उपाध्यक्ष/अजगरा प्रभारी), डा. आसिफ अहमद खान (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी), अब्दुल रकीब, सुनील तिवारी, रोहित मौर्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed