फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Nikay Chunav 2023 Lady candidate came for nomination with newborn in her lap

UP Nikay Chunav: गोद में नवजात को लेकर नामांकन कराने आई महिला प्रत्याशी, चंदौली में पहले चरण में चुनाव

Sat, 15 Apr 2023 07:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 07:57 PM IST
सार

नामांकन के पांचवे दिन चंदौली और सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बनाए गए सदर तहसील परिसर में भीड़ रही। सैयदराजा नगर पंचायत निवासी रूबी ने अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची तो सबकी नजर उनकी ओर रही। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Lady candidate came for nomination with newborn in her lap
गोद में नवजात को लेकर नामांकन कराने आई महिला प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की सरकार (यूपी निकाय चुनाव) को लेकर लोग काफी उत्सुक हैं। नामांकन के पांचवे दिन चंदौली और सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बनाए गए सदर तहसील परिसर में नामांकन केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंच रहे थे।

विज्ञापन


लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए सैयदराजा नगर पंचायत निवासी रूबी ने अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची तो सबकी नजर उनकी ओर रही। रूबी अपने 16 दिन की नवजात बच्ची को लेकर नामांकन करने पहुंची थीं। इसे देख लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी। वहीं रूबी ने कहा कि विकास और विश्वास के साथ नगर पंचायत के विकास के लिए पीछे नहीं रहूंगी।
विज्ञापन


सैयदराजा से कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं शहनाज
सैयदराजा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात प्रत्याशी की घोषणा की। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने शहनाज बेगम को टिकट दिया है। शहनाज के पति जहांगीर हुसैन नौकरी करते हैं और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या बनारस में इस बार सपा की नैया लगेगी पार, जानिए मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह के बारे में

कांग्रेस ने चकिया से युवा चेहरे पर लगाया दांव

चकिया नगर के प्रमुख पेंट व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सूर्य प्रकाश केशरी को नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने टिकट देकर युवा चेहरे पर दांव खेला है। स्नातक पास सूर्य प्रकाश केशरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। कांग्रेस के नगर प्रभारी विनोद सिंह गणित और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि युवा चेहरा होने का फायदा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed