फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Crime Criminals ran away after snatching monthly salary in chandauli Police searched CCTV footage

UP Crime: महीने का वेतन छीन भागे बदमाश, बहनों की चीख सुन जुटे लोग; पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

Sat, 12 Apr 2025 10:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 10:41 PM IST
सार

दो बहनों के साथ छिनैती की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने कहा है कि पड़ताल की जा रही है। बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
UP Crime Criminals ran away after snatching monthly salary in chandauli Police searched CCTV footage
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Crime: बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा में एक आभूषण की दुकान पर काम करने वाली सगी बहनों रूपा वर्मा और रेखा वर्मा से शुक्रवार को देर शाम बदमाश बैग छीनकर भाग गए। बैग में 12 हजार रुपये रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरी रात बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सीसी कैमरों को भी खंगाला।

विज्ञापन


गुरेरा गांव के रहने वाले संतोष वर्मा की पुत्री रेखा वर्मा और रूपा वर्मा चहनिया स्थित आभूषण की एक दुकान पर काम करती हैं। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद होने के बाद साइकिल से दोनों घर लौट रही थीं। साइकिल के पीछे एक बैग रखा हुआ था। उन्हें दुकान से वेतन मिला था। बैग में वेतन के 12 हजार रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन


रास्ते में चहनिया वाया सैदपुर हाईवे पर गुरेरा गांव में चौराहे के पास बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग निकले। भयभीत दोनों बहनों ने वहां से शोर मचाते हुए घटना स्थल से कुछ दूरी घर जाकर अपनी साइकिल खड़ी कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कई जगह सीसी फुटेज की छानबीन की। बलुआ थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास स्थित सीसी फुटेज और लोकेशन के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मनबढ़ों ने तोड़ा वाहन का शीशा
मुगलसराय कोतवाली के कुढ़े खुर्द गांव में शुक्रवार की रात घर के पास में ही खड़ी गांव निवासी कोटेदार बनारसी यादव के शूमो वाहन का मनबढ़ों ने ईट से मारकर पिछला शीशा तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर कोटेदार ने लिखित तहरीर थाने पर दी।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त किए जाने की मांग की। क्षेत्र में पिछले दिनों पेट्रोल पंप के पास गुमटी में भी मनबढ़ों ने आग लगा दी थी। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है। 

02.125 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
तियरी गांव के पास से शुक्रवार को पुलिस ने 125 पाउच 200 एम एल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया मुखबिर के सूचना पर तियरी गांव के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सफेद बोरी लेकर बिहार की तरफ जाता एक व्यक्ति दिखाई दिया।

उसे रोककर तलाशी ली गई तो बोरे में 125 पाऊच अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अरविंद कुमार स्थानीय थाना गोरौल गांव मोहनपुर जनपद वैशाली का निवासी है जो बिहार में बेचने हेतु शराब ले जा रहा था। जिसे विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed