{"_id":"65c139eacb8cae18b208d6ce","slug":"union-minister-reprimanded-barhanis-video-for-negligence-chandauli-news-c-189-1-va11003-109941-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: केंद्रीय मंत्री ने लापरवाही पर बरहनी के वीडीओ को लगाई फटकार, काम में अनियमितता पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: केंद्रीय मंत्री ने लापरवाही पर बरहनी के वीडीओ को लगाई फटकार, काम में अनियमितता पर हुए नाराज
विज्ञापन
चंदौली। केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को देर हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही लापरवाही और अनियमितता पर बरहनी ब्लाॅक ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई और काम में सुधार लाने के लिए चेतावनी दी। बैठक से अनुपस्थित रहे एनएचआई के अधिकारियों को जिलाधिकारी को नोटिस जारी करने के लिए कहा।
केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले मनरेगा के तहत हो रहे अमृत सरोवर, खेल मैदान आदि कार्यों की समीक्षा की। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए बरहनी ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार नायक को चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान शौचालयों के उपयोग एवं शौचालय निर्माण में हुए गड़बड़ियों का मुद्दा जनप्रतिनिधियों ने उठाया ।केंद्रीय मंत्री ने शौचालय निर्माण में हुई अनियमितता पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जिले में निराश्रित गौ आश्रय स्थलों की संख्या दोगुना कर दिया गया है। छुटटे पशुओं को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही सभी जगह कैटल कैचर की भी व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामूहिक प्रयासों से चार हजार क्विंटल भूसा का भी दान कराया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारी ने विस्तार से बताया कि जिले में 10 हजार 545 समूह हैं और इन समूहों से एक लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें में 12 हजार 799 महिलाएं लखपति दीदी हैं। इसमें अलावा स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभागों की समीक्षा की।
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन के लिए एक लाख 97 हजार लोगों को गैस सिलिंडर दिया जाना है। इनमें एक लाख 19 हजार आवेदकों का ई केवाईसी हो गया है और साठ हजार से अधिक लाभार्थियों को सिलिंडर मिल चुका है। केंद्रीय मंत्री बाकी के लाभार्थियों को जल्द ही योजना लाभ देने के लिए कहा।