फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uninterrupted electricity will be available on the day of Diwali

दीपावली के दिन मिलेगी निर्बाध बिजली, व्यवस्था में जुटा विभाग

Tue, 02 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted electricity will be available on the day of Diwali
पीडीडीयू नगर। धनतेरस, छोटी दीपावली व दीपावली को लेकर विद्युत विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। निर्बाध आपूर्ति के लिए अधिशासी व अवर अभियंताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी बिजली घरों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि फाल्ट की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे ठीक करें ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशान का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर किसी प्रकार की बाधा को रोकने के लिए जर्जर तार और खराब इंसुलेटरों को बदलने का कार्य जारी है। वहीं वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर उनकी क्षमता बढ़ाई जा रही है।लगाए गए ट्रांसफार्मर के पास झाड़ियां साफ की जा रही हैं और उनमें तेल लीकेज चेक किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर का लोड बैलेंस करने के साथ ही फ्यूज वायर व जंफर भी चेक किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता अपने क्षेत्र के ट्रांसफार्मर, बिजली तार व जंफर की फिर से जांच कर मरम्मत करवा रहे हैं। दीपावली पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए विभाग ने टीम भी बनाई है। मुगलसराय उपखंड के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिन कर्मियों की टीम बनाई गई है। उनके साथ हर शिफ्ट में जेई भी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। मौजूदा समय में जर्जर तार व इंसुलेटर बदले जा रहे हैं और उपकेंद्रों पर उपकरणों की जांच की जा रही है। इमरजेंसी के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से उपलब्ध मोबाइल ट्रांसफार्मर का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रमण पर रहेंगे अधिशासी व अवर अभियंता
दीपावली पर इंडस्ट्रियां बंद हो जाती हैं जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी। दीपावली में बिजली अभियंता क्षेत्र पर भ्रमण पर रहेंगे। सभी अवर अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है और मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिशासी अभियंता भी अपने डिवीजन के सभी इलाके में भ्रमण पर कर समस्याओं का निवारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। लोड बढ़ने पर 132 केवीए उपकेंद्र को सूचना देकर अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी। वहीं विभाग के सभी एक्सईएन व जेई को अपने इलाके में बिजली आपूर्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इं. मनोज पाठक, अधीक्षण अभियंता।
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed