फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncontrolled car entered shop, two injured

Chandauli News: अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, दो घायल

Sat, 02 Mar 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car entered shop, two injured
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ के पास जीटी रोड पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई। घटना में दुकानदार सहित दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस कार सहित चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


बिहार का बक्सर निवासी पप्पू कुशवाहा वाराणसी से अपनी कार से बिहार जा रहा था। सकलडीहा मोड़ के पास पहुंचते ही उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पकौड़े की दुकान में घुस गई। इससे दुकानदार वीरेंद्र (37) व गोलू (22) कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने दोनों घायलों को किसी प्रकार निकालकर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे में धुत होकर कार तेज रफ्तार से चला रहा था, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed