फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Uncontrollable truck crushes woman riding scooter, dies

Chandauli News: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushes woman riding scooter, dies
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में पीछे से धक्का मार दिया। जिससे स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। बेकाबू ट्रक ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक को दौड़ाया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं माकै पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला पड़ोस के जन्मदिन के लिए गिफ्ट लेने पड़ाव जा रही थी।
विज्ञापन

बहादुरपुर क्षेत्र के गांधीपुरम कालोनी के रहने वाले रजनीकांत उपाध्याय की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका उपाध्याय सोमवार की शाम लगभग चार बजे पड़ोस में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम के लिए सामान लेने घर से निकलकर बाजार आई थीं। जैसे ही प्रियंका डांडी के समीप स्थित एक अपार्टमेंट के पास पहुंची कि तभी पीडीडीयू नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में धक्का मार दिया। जिससे महिला स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इसके बाद ट्रक ने कुचल दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रियंका के दो बच्चे रूद्रेश उपाध्याय (15) व ध्रुव उपाध्याय (14) हैं। मृतका के पति रजनीकांत उपाध्याय मूल रूप से बांसडीह जिला बलिया के रहने वाले हैं और विभिन्न कंपनियों के टावर लगाने का कार्य करते हैं। बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व गांधीपुरम कॉलोनी में जमीन लेकर अपने दोनों बच्चों व पत्नी के साथ रह रहे थे। हंसता खेलता परिवार था। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति बेहोश हो गया। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

-----------------
धूल के गुबार ने उजाड़ दिया परिवार
-------------
पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग पर वर्तमान समय में सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क पर जगह-जगह मिट्टी का ढेर लगाया गया है। सड़क के दोनों तरफ गड्ढे किए गए हैं लेकिन कोई बैरिकेडिंग नहीं है। वहीं चौबीस घंटे इस मार्ग पर धूल का गुबार उड़ रहा है। कभी भी पानी का छिड़काव नहीं होता। सोमवार की शाम की घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धूल के गुबार की वजह से ट्रक को स्कूटी नहीं दिखी और आगे मिट्टी और कीचड़ से महिला संभल नहीं पाई और सड़क पर गिर गईं। जिससे उसकी मौत हो गई। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से इस मार्ग पर रोजाना कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। सोमवार को धूल के गुबार ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed