{"_id":"6868f05c0c6d0ae59005dd8e","slug":"uncle-molestation-minor-girl-who-went-to-buy-incense-sticks-in-chandauli-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अगरबत्ती खरीदने गई नाबालिग से चाचा ने किया दुष्कर्म, चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अगरबत्ती खरीदने गई नाबालिग से चाचा ने किया दुष्कर्म, चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
Sat, 05 Jul 2025 02:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:59 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब वह घर से कुछ दूर दुकान पर अगरबत्ती लेने गई थी। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने नाले के समीप पेड़ और झाड़ियों में पकड़कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पीड़िता ने रोते-बिलखते घर पहुंचकर माता-पिता को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि आरोपी गांव में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
विज्ञापन
सीओ कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयास की जा रही है। आरोपी पीड़िता के रिश्ते में चाचा लगता है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर पांच लाख उड़ा ले गए चोर, सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू