फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unchdih-Karki link road will be 5.50 meters wide

Chandauli News: 5.50 मीटर चौड़ी होगी ऊंचड़ीह-करकी संपर्क मार्ग

Fri, 07 Feb 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Unchdih-Karki link road will be 5.50 meters wide
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ऊंचडीह स्थित रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग से करकी तक जाने वाली सड़क चौड़ी होगी। जिला प्रशासन की तरफ से संपर्क मार्ग को 5.50 मीटर तक चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। जल्द ही चौड़ीकरण के लिए शासन से धन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों की मानें तो ऊंचडीह से वैनी मिश्र होते हुए करकी तक जाने वाली सड़क की लंबाई करीब साढ़े दस किलोमीटर है। इस मार्ग पर केकराही तक के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इस समय यह सड़क तीन मीटर चौड़ी है। इससे भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। समस्या को देखते हुए इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण की मांग हो रही थी। इसके लिए जल्द ही शासन से धन मिलने की उम्मीद है। 5.50 मीटर तक सड़क चौड़ा होने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से क्षेत्र की 50 हजार से अधिक की आबादी को सुविधा होगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन शैलेश ठाकुर का कहना है कि संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से धन मिलने के साथ ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed