फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two youths died due to drowning while bathing in Karmanasha river in chandauli

चंदौली: कर्मनाशा नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया 

Wed, 10 Nov 2021 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 09:50 PM IST
सार

कोतवाली में मौजूद परिजनों तथा रिश्तेदारों ने इस घटना के लिए सुरक्षा इंतजामों को भी जिम्मेदार बताया। विगत दिनों बीएचयू के दो मेडिकल छात्रों की भी डूब कर मौत हुई थी। वहीं चकिया नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Two youths died due to drowning while bathing in Karmanasha river in chandauli
drown

विस्तार

चंदौली में चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर के नीचे कर्मनाशा नदी में नहाते समय हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के डबुआ कॉलोनी निवासी आजाद खान(42) और महताब खान(35) की डूबने से मौत हो गई। वहीं वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से डूब रहे अनस(17), कुदशी (14 ) और आरिज (10) को बचा लिया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया तथा कोतवाली ले आई। शहाबगंज थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव के निवासी शफीक अहमद की बहन शबनम खानम की शादी सोनभद्र जनपद के पगिया निवासी वजूद खां से हुई थी। वजूद खान की बेटी एनम खानम का विवाह हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के डबुआ कॉलोनी निवासी शादाब खान के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादाब खान के परिवार के लोग एनम खानम की विदाई के लिए सोनभद्र के पगिया आए थे। बुधवार की सुबह आजाद खा, महताब खां, अनस खा, कुदशी और आरिज अपने दर्जनों परिजनों के साथ ठेकहा मामा के घर से लौटने के बाद वे सोनभद्र से एनम खानम की विदाई कराकर फरीदाबाद जाने वाले थे। ठेकहा जाते समय वे रास्ते में लतीफशाह मजार की जियारत के लिए रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां परिवार की महिलाएं फातिया के इंतजाम में जुट गई। वही परिवार के अन्य सदस्य आजाद खान, महताब, अनस, कुदशी, आरिज लतीफशाह वीयर के नीचे कर्मनाशा नदी में नहाने के लिए सायं लगभग 4 बजे चले गए। अचानक नहाते समय पांचों लोग नदी में डूबने लगे। जिसमें आजाद तथा महताब डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के लिए सुरक्षा इंतजामों को बताया जिम्मेदार

वही अन्य 3 सदस्यों को आसपास के पहुंचे ग्रामीणों ने बचा लिया। अन्य परिवारजनों द्वारा आरिज की हालत खराब होने पर निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एडिशनल एसपी सुखराम भारती, कोतवाल राजेश यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई लेकिन परिजन शव की मांग करने लगे। इसी बीच विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे वहां पहुंच गए तथा पुलिस से वार्ता के क्रम में जुट गए। घटना को लेकर परिवारजनों तथा रिश्तेदारों में गम का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना के बाद कोतवाली में मौजूद परिजनों तथा रिश्तेदारों ने इस घटना के लिए पूरी तरह सुरक्षा इंतजामों को भी जिम्मेदार बताया। विगत दिनों पहले बीएचयू के दो मेडिकल छात्रों की भी डूब कर मौत हुई थी। चकिया नगर के निवासी की भी मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed