फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two window ACs and a deep freezer reached the postmortem house of the district hospital

Chandauli News: जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची दो विंडो एसी और डीप फ्रीजर

Thu, 12 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two window ACs and a deep freezer reached the postmortem house of the district hospital
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस में लावारिस और दुर्घटना में मृत लोगों के शव को अब सुरक्षित रखे जा सकेंगे। इसके लिए डीप फ्रीजर और दो विंडो एसी पहुंच गई है। डीप फ्रीजर को संचालित कर दिया गया है और जल्दी ही दो एसी भी लगा दी जाएगी। इससे लावारिस व अन्य शव सुरक्षित रखे जा सकेंगे। भीषण गर्मी में डॉक्टरों और कर्मचारियों को दुर्गंध से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय के आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में प्रतिदिन चार से पांच शव आते हैं। कभी-कभी लावारिस शव भी पोस्टमार्टम के लिए आ जाते हैं। पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम तो 24 घंटे के अंदर हो जाता है, लेकिन लावारिस शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद किया जाता है। छह डीप फ्रीजर लावारिस शव को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए था, लेकिन एक महीने पहले डीप फ्रीजर खराब हो गए थे। इसके चलते मृतक के परिजनों को बर्फ की सिल्ली शव को सुरक्षित रखने के लिए ले आनी पड़ती थी। डीप फ्रीजर और अन्य व्यवस्था के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए फिलहाल एक ड्रिप फ्रीजर और दो विंडो एसी भेज दिया है। डीप फ्रीजर संचालित हो गया है और जल्दी ही एसी लगा दिया जाएगा। इससे दुर्घटना में मृत लोगों के शव और लावारिस शव सुरक्षित रखे जा सकेंगे। सीएमओ डॉ. युगल किशर राय का कहना है कि पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर और दो विंडो एसी आ गए हैं। डीप फ्रीजर संचालित किया जा चुका है और जल्दी ही एसी भी संचालित हो जाएंगे। अभी और डीप फ्रीजर व अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed