फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two vicious thieves arrested, stolen bike recovered

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Fri, 01 Oct 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves arrested, stolen bike recovered
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में नगर में जांच के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस को पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को हाईवे पर स्थित एक शांपिंग कांप्लेक्स के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग आते दिखे। उन्हें रोककर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों शातिर वाहन चोर हैं। जनपद में सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हैं। गिरफ्तार चोरों की पहचान अलीनगर के वार्ड संख्या 10 निवासी जितेंद्र चौहान व वाराणसी जिले के रोहनियां थाना के दाउतपुर गांव के रहने वाले राकेश राजभर के रूप में हुई। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों को कोतवाली लाकर मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed