फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two teachers and two education friends found absent during inspection

Chandauli News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षक और दो शिक्षा मित्र

Tue, 27 Feb 2024 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two teachers and two education friends found absent during inspection
नौगढ़। एसडीएम आलोक कुमार ने सोमवार को स्थानीय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद और अमदहां पंचायत के भगेलपुर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दो सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने अनुपस्थित अध्यापकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एसडीएम सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद पहुंचे। यहां सहायक अध्यापक अमित वर्मा अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं की ड्रेस और मीनू के अनुसार मीड डे मील मिलने पर संतोष जताया। उन्होंने कुछ बच्चों से गिनती व पहाड़ा की भी जानकारी ली। इसके बाद वे पंचायत अमदहां के प्राथमिक विद्यालय भगेलपुर पहुंचे। यहां पंजीकृत विद्यार्थियों के अनुपात में संख्या कम मिलने पर शिक्षकों से नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक महिपाल यादव, दो शिक्षामित्र नागेंद्र दुबे और राजेंद्र राम बिना किसी सूचना के गायब मिले। उन्होंने कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों से पढ़ाई के विषय की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed