{"_id":"642338be6d503a0f950dfdc4","slug":"two-students-including-a-girl-student-were-caught-cheating-in-the-exam-restitated-chandauli-news-c-20-1-126805-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छात्रा समेत दो छात्र, रिस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छात्रा समेत दो छात्र, रिस्टीकेट
विज्ञापन
स्थानीय पीजी कॉलेज में मंगलवार को एमए भूगोल और समाजशास्त्र की परीक्षा में एक छात्रा और दो छात्रों नकल करते उड़ाका दल के सदस्यों ने पकड़ लिया। नकल करने के आरोप में कॉलेज प्रशासन ने तीनों को रेस्टीकेट कर दिया।
परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम के प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. विजेंदर सिंह, डॉ. अभय कुमार वर्मा, डॉ. प्रीतम उपाध्याय,प्रो.एमपी सिंह,डॉ. संदीप कुमार सिंह कक्षों में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भूगोल व समाजशास्त्र की परीक्षा दे रहे दो छात्रों और एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। टीम की रिपोर्ट पर प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने नकल के आरोप में पकड़े गए तीनों को रेस्टिकेट करते हुए विश्वविद्यालय को सूचना भेज दी है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में नकल विहीन परीक्षा कराने का प्रयास जारी है।