{"_id":"68c061715d98cd3e760246c8","slug":"two-officers-were-warned-for-coming-late-to-the-office-chandauli-news-c-189-1-svns1013-136206-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो अधिकारियों के कार्यालय देर से आने पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो अधिकारियों के कार्यालय देर से आने पर दी चेतावनी
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अधिकारियों के कार्यालय देर से आने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी दी।
डीएम ने चेताया कि कार्यालय में पारदर्शिता के साथ कार्य हो, शिकायत मिलने कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यालय में कार्य की स्थिति को जांचने के लिए मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग एआरटीओ कार्यालय पहुंच गये।
वहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले लाइसेंस विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फाइलों की जांच की। वहां मौजूद बाबुओं से आवश्यक जानकारी ली। दस्तावेजों के रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर उसे सुधारने को कहा।
इसके बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान विभाग दो बड़े अधिकारियों के विलंब से कार्यालय पहुंचने पर जिलाधिकारी की त्यौरियां चढ़ा ली।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि कार्यालयों में गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।