फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two man died in road accident in chandauli and sonbhadra

यूपी: सोनभद्र और चंदौली में सड़क हादसे में दो की मौत, एक बेटे की शादी का सामान लेने जा रहा तो दूसरा था व्यापारी

Tue, 16 Feb 2021 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदली/सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, चंदली/सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Feb 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Two man died in road accident in chandauli and sonbhadra
demo pic

पूर्वांचल के सोनभद्र और चंदौली जिले में मंगलवार को दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसमें एक शख्स अपने बेटे की शादी के लिए सामान लेने जा रहा था, तो दूसरा मृतक व्यापारी था।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहूल निवासी रत्तू(45) अपने बेटे की शादी शादी का सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। बाजार जाते समय मंगलवार की सुबह 11:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके बेटे की शादी 22 मई को तय है।
विज्ञापन


कुछ सामान लेने के लिए रत्तू अपनी पत्नी को साथ लेकर बाजार जा रहे थे। सोन नदी पुल के पास ही सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। आसपास के लोग उन्हें लेकर अस्पताल गए जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से चावल व्यापारी की मौत
चंदौली जिले में नगर के वार्ड नंबर-12 गौतम नगर निवासी संतोष केसरी(45) चावल का व्यापारी था। शुगर मरीज होने के कारण चिकित्सकों ने सुबह डालने की सलाह दी थी। मंगलवार की सुबह घर से निकल कर नगर स्थित काली मंदिर की ओर जा रहे थे।

इलिया मोड़ के पास नेशनल हाईवे पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गए। जिससे व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भी टूट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा के आगे की कार्रवाई में जुट गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष केसरी ही परिवार के सहारा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed