फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two lakh items were burnt in a shop fire

दुकान में आग से दो लाख का सामान जला

Fri, 12 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two lakh items were burnt in a shop fire
जनरल स्टोर की दुकान में आग से दो लाख का सामान जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत चकिया तिराहे के समीप शुक्रवार की भोर में तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इससे आस पास की अन्य दुकानें जलने से बच गई।

अलीनगर निवासी रमेश की जनरल स्टोर की दुकान चकिया तिराहे पर है। बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शुक्रवार की भोर में दुकान से आग की लपटे उठती देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। उन्होंने पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ रमेश को इसकी सूचना दी। यही नहीं आस पास के लोगों ने आग बुझाने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आस पास की दुकानों तक आंच पहुंचने लगी। फायर ब्रिगेड ने प्रयास के बाद आग बुझाई। इससे आस पास की अन्य दुकानें जलने से बच गई। रमेश के अनुसार आग लगने से दुकान में रखा दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान जल कर नष्ट हो गया है। आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं पता चला। अनुमान है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। लॉकडाउन की वजह से दुकान बंद चल रहा था। इससे रमेश का परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है। इस बीच अब दुकान में आग लगने से परिवार के सामने गंभीर स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed