{"_id":"5f9714458ebc3e9c03340e7c","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accidents-chandauli-news-vns5549610177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में 48 घंटों में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्म हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चकिया में ट्रक के धक्के से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। वहीं अलीनगर थाना के सरेसर में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से एक की मौत हो गई जबकि एक जख्मी गया।
शिकारगंज। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा के समीप गरई नदी पर रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार राजा यादव (12) की मौत हो गई। किशोर सुबह किसी कार्य से घर से निकला था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। तीन घंटे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने समझा बुझाकर शांत कराया।
अमरा गांव निवासी सोनी यादव का इकलौता पुत्र राजा यादव दूध लेकर किसी को देने के लिए निकला था। सोनी यादव खेती बारी के साथ दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। राजा सुुबह पौने सात बजे इस बीच गरई नदी पर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लाग जुटते ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। बालक के मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया। इससे नाराज लोगों के साथ सपा नेता इंजीनियर प्रवीन कुमार सोनकर ने पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम एसडीएम अजय मिश्र ने ग्रामीणों को समझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उनके काफी समझने पर ग्रामीण माने और जाम समाप्त हुआ। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेसर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर पड़े एक पेड़ से रविवार की एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को राजकीय महिला चिकित्सालय (पीपी सेंटर) ले आए। यहां चिकित्सकों ने राजेश सिंह (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रविन्द्र को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
नियामताबाद ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी रविन्द्र (45) अलीनगर निवासी राजेश सिंह (40) के मकान में रहता है। दोनों लोग रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सकलडीहा की ओर से आ रहे थे । जैसे ही वह अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे की तभी सड़क पर पड़े एक पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस दोनों घायलों को राजकीय महिला चिकित्सालय ले आई। यहां चिकित्सक ने राजेश सिंह को मृत घोषित कर दिया । प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आक़िफ़ अहमद ने बताया कि राजेश अंग की मौत हो चुकी है वही घायल रविन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते 26 सितम्बर को वाहन दुर्घटना में घायल कोदई गांव निवासी लहासी देवी (70) की रविवार की दोपहर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।गौरतलब है कि कोदई निवासी लहासी देवी पिछले माह 26 सितंबर को सैयदराजा जमानिया मार्ग पर शौच के लिए गईं थीं कि जमानिया की तरफ से तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया था। इससे लहासी देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल लहासी देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।तभी से उनका इलाज चल रहा था। संवाद