{"_id":"6051b9c3e9d6612c3c244b95","slug":"two-injured-due-to-car-overturned-on-highway-in-chandauli-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, गंभीर रूप से घायल हुए दो सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, गंभीर रूप से घायल हुए दो सवार
Wed, 17 Mar 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
पलटी हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह छह बजे के करीब बिहार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक मोहसीन(25) व नवीन(26) घायल हो गए। गांव वालों ने तत्काल दोनों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसमें मोहसीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दोनों कार सवार बिहार से अपने घर उरहन जौनपुर जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही परेवा के कन्या विद्यालय के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्होंने दोनो युवकों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन