फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two football players hit by train in chandauli not hear horn due earphones

UP: ट्रेन से कटे दो फुटबॉलर..., इयरफोन लगाना पड़ा भारी, 500 मीटर तक घसीटती रही लाश; दोनों परिवारों में थी शादी

Sun, 23 Mar 2025 09:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 09:44 AM IST
सार

चंदाैली में फुटबॉल खेलने जा रहे दो खिलाड़ियों की ट्रेन से कटकर माैत हो गई। कान में इयरफोन लगा होने के कारण दोनों ने ट्रेन और गेटमैन की आवाज नहीं सुनी। उन्हें पीछे आ रहे अन्य खिलाड़ियों ने दोनों युवकों की पहचान की तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two football players hit by train in chandauli not hear horn due earphones
प्रमोद और आकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के अलीनगर थाना के तारापुर स्थित बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फुटबॉल खिलाड़ी थे और खेलने निकले थे। दोनों ने कान में इयरफोन लगा रखा था, जिससे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। गेटमैन भी चिल्लाता रह गया। ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती गई। घटना से ट्रेन भी आधे घंटे तक रुकी रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहाबगंज थाना के अरारी गांव निवासी सुदर्शन पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान (22)  दयालपुर अपने ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था। इसके साथ ही वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था। 

विज्ञापन


वहीं, जीवनपुर गांव निवासी मुन्नीलाल का पुत्र आकाश यादव (22) भी फोर्स की तैयारी के साथ फुटबॉल खेलता था। दोनों दोस्त रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे घर से तारापुर स्थित खेल मैदान में जाने के लिए बाइक से निकले। सुबह करीब साढ़े 6 बजे तारापुर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फाटक बंद मिला तो बगल से मोटरसाइकिल को निकाल रेलवे लाइन पार करने लगे। इस बीच, दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कान में इयरफोन लगा होने के कारण दोनों को गाड़ी की आवाज नहीं सुनाई दी। गेटमैन भी तेज तेज से चिल्ला रहा था। लेकिन सुनाई नहीं पड़ने पर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Two football players hit by train in chandauli not hear horn due earphones
ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घसीटती रही बाइक। - फोटो : अमर उजाला

दोनों खिलाड़ियों पर परिवार को गर्व था
पीडीडीयू नगर की तरफ जा रही मेमो गाड़ी के इंजन में फंसकर दोनों लगभग 500 मीटर दूर घिसटते गए। इसके कारण गाड़ी वहीं रुक गई। जानकारी होने पर पहुंचे रेल कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोटरसाइकिल इंजन से निकाल गाड़ी को आगे रवाना किया। लगभग आधे घंटे तक गाड़ी रुकी रही।

खेल मैदान में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने दोनों युवकों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: हमरे माैत के जिम्मेदार हमार ससुराल..., प्रधान के बेटे ने जहर खाकर दी थी जान; 20 दिन बाद वीडियो वायरल

इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवा खिलाड़ियों के ऊपर परिवार का गर्व था। लेकिन इयरफोन ने दोनों परिवार के चिराग को बुझा दिया। प्रमोद की मई महीने में शादी होने वाली थी। आकाश के बहन की भी एक महीने बाद शादी होने वाली थी। लेकिन यह खुशी गम में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed