फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   son of Village head consumed poison in sonbhadra made video and blamed his in-laws

UP: हमरे माैत के जिम्मेदार हमार ससुराल..., प्रधान के बेटे ने जहर खाकर दी थी जान; 20 दिन बाद वीडियो वायरल

Sun, 23 Mar 2025 12:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 12:28 AM IST
सार

पत्नी की विदाई नहीं होने से ग्राम प्रधान के बेटे ने जहर खाकर जान दे दी थी। 20 दिन बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
son of Village head consumed poison in sonbhadra made video and blamed his in-laws
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की जिगना ग्राम पंचायत की प्रधान के पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी। 24 फरवरी को उसने जहर खाया और 26 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 20 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले उस पर तमाम आरोप लगाते हुए पत्नी की विदाई नहीं कर रहे थे, जिससे वह काफी क्षुब्ध था। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिगना गांव की प्रधान देवंती देवी के बड़े पुत्र तूफान सिंह पटेल (28) की शादी अप्रैल 2017 में रॉबर्ट्सगंज के ही देवरी गांव में हुई थी।
विज्ञापन


वह घर पर ही खेती-किसानी करता था। शादी के करीब आठ साल बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं थी। पिता रामसिंह ने बताया कि इसके लिए ससुराल वाले तूफान को दोष देते थे। फरवरी में बहू मायके गई थी। उसकी विदाई कराने बेटा ससुराल गया तो उसे काफी भला-बुरा कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की विदाई न होने से नाराज था युवक

विदाई से भी इन्कार कर दिया गया। कहासुनी के बाद वह घर लौट आया। इसके बाद से वह लगातार पत्नी से संपर्क के प्रयास में था, लेकिन न खुद बात कर रही थी और न ही ससुराल वाले बात करा रहे थे। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

ससुराल वालों के व्यवहार से तूफान काफी व्यथित था। गत 24 फरवरी को उसने घर से थोड़ी दूर पर स्थित अपनी पाही पर जाकर जहर खा लिया। सूचना पाकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

वहां उपचार के दौरान 26 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद घर वालों ने बेटे का मोबाइल फोन खंगाला तो उन्हें एक वीडियो मिला। मौत से ठीक पहले का बनाया गया वीडियो देख घरवालों के होश उड़ गए।

वीडियो में तूफान सिंह स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए ससुरालवालों की प्रताड़ना को कारण बता रहा है। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की आत्महत्या के लिए उसके ससुराल वालों पर उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस बाबत कोतवाल सत्येंद्र राय का कहना है कि घटना के करीब 20 दिन बाद तहरीर दी गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में यह वीडियो बनाया है, इसकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमरी मौत के जिम्मेदार हमार ससुराल के सब कोई...

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो युवक की आत्महत्या से ठीक पहले का बताया जा रहा है। करीब दो मिनट के इस वीडियो में वह कह रहा है कि सब कोई हमरे गलती के माफ करीं। शायद अगर हम अपन जिंदगी अपने से लेब त ओकर जिम्मेदार हमरे ससुराल के सब कोई होई। उ सब कोई हमके परेशान कइले हउंव।

हमरे पास अइसन कुछौ नाही बाय कि हम कुछौ कोई के देखा सकीं। हमरे परिवार के एम्मै कोई दोष नाही हव...। बाऊ हमार बियाह करइन तब ओहके अपने परिवार के तरह निभइली। अगर कोई के कुछ दिक्कत समझ में आई तब हमरे घरे आके पता कर लेहि कि हम अकेल रहली या हमार कोई से चक्कर रहल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed