फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two brokers trading e-tickets on fake IDs arrested

फर्जी आईडी पर ई-टिकट का कारोबार करने वाले दो दलाल गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two brokers trading e-tickets on fake IDs arrested
पीडीडीयू आरपीएफ की गिरफ्त में ई-टिकट के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू आरपीएफ व रेलवे की क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे का फर्जी टिकट बनाने वाले दो दलालों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बबुरी थाना के उतरौत में सहज जनसेवा केन्द्र की आड़ में फर्जी आईडी पर रेलवे का ई टिकट बनाते थे। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से हजारों रुपये के टिकट, नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर बरामद किया है। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त डीडीयू आशीष मिश्रा के निर्देश पर आरपीएफ और रेलवे क्राइम टीम की ओर से रेलवे के टिकटों का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा- तियरा रोड के उतरौत बाजार स्थित सहज जनसेवा केंद्र व एक्सपर्ट इंटरनेट जोन एंड डिजिटल स्टूडियो में ई-टिकट का अवैध कारोबार किया जा रहा है। टीम ने वहां बुधवार की शाम अचानक छापेमारी की। जिसमें एक ही दुकान पर दो व्यक्ति अलग-अलग काउंटर लगाकर, अलग अलग रजिस्ट्रेशन के साथ ई -टिकट का अवैध कारोबार करते हुए मौके से पकड़े गए। दोनों व्यक्ति अलग-अलग आईआरसीटीसी का यूजर आईडी लेकर, खुद का यूजर आईडी बनाकर ई टिकट का अवैध कारोबार करते थे। पकड़े गए आरोपी मकरध्वज (22) और अमरेश कुमार (23) ग्राम-उतरौत, थाना- बबुरी जिला चंदौली के रहने वाले हैं। मकरध्वज के पास से 5560 रुपये मूल्य के कुल चार ई टिकट, तीन पास्ट टिकट, 8600 रुपये नकद, कंप्यूटर लैपटॉप, मोबाइल बरामद किया गया। अमरेश कुमार के पास से पर्सनल यूजर आईडी से बना हुआ 1530 मूल्य का दो अदद भविष्य यात्रा का रेलवे ई - टिकट, 5968 रुपये मूल्य के पांच अदद पास्ट का ई-टिकट, 1000 रुपये नकद, लैपटॉप प्रिंटर और मोबाइल मिला। इन पर रेल अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed