{"_id":"653eaff268430d2f8a0f2445","slug":"two-bounties-of-absconding-gangster-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1010-5093-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फरार चल रहे गैंगस्टर के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फरार चल रहे गैंगस्टर के दो इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
धीना। स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज हैं। इनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार का चालान कर दिया है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसकी क्रम में यह सफलता मिली है।
सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस की ओर से वांछितों और गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धीना पुलिस ने रविवार की दोपहर बाद पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी गुड्डू कुमार निवासी जमुर्खा थाना धीना को को उसके घर से गिरफ्तार किया। उस पर मुगलसराय कोतवाली और धीना में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह ललई भाट राजभर निवासी मुरारपुर थाना जलालपुर जौनपुर को चंदौली से गिरफ्तार किया गया। वह चंदौली कचहरी में अपने वकील से मिलने आया था। उसे शनिवार की शाम थानाध्यक्ष रमेश यादव और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया। दोनों न्यायालय से वांछित रहे। दोनों का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ पुलिस ने क्षेत्र के मथेला नहर के पास से शनिवार की शाम विभिन्न मुकदमों में वाछित दो लोगों को गिरफ्तार किया। बलुआ निरीक्षक विनोद मिश्र ने बताया कि पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान मथेला से कैलावर जाने वाले नहर मार्ग पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित दिखे। दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संजय यादव और राजकुमार कैलावर गांव के निवासी हैं। इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों के साथ दूसरे जनपदों में भी पशु क्रूरता के मुकदमा दर्ज हैं।