फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck caught fire due to spark during welding, truck burnt in smoke, controlled after hard work

Chandauli: वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जला ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 05 Feb 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Feb 2023 07:45 AM IST
सार

मुगलसराय थाना क्षेत्र के ओडवारे गांव निवासी राजू विश्वकर्मा की पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी गांव के समीप गैराज है। जिसमें ट्रकों का डेंटिंग पेंटिंग होता है। शनिवार की सुबह सेमरा गांव निवासी समीउल्ला खान, अपना ट्रक गैराज में लेकर आये थे। शनिवार की रात दस बजे के करीब वेल्डिंग करते समय चिंगारी से ट्रक में आग लग गयी। ट्रक जलने लगा।

विज्ञापन
Truck caught fire due to spark during welding, truck burnt in smoke, controlled after hard work
वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में पड़ाव से मुगलसराय मार्ग पर डांडी गांव के समीप एक गैराज में डेंटिंग, पेंटिंग के साथ वेल्डिंग का काम भी होता है। इसी दौरान वेल्डिंग

विज्ञापन

से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के ओडवारे गांव निवासी राजू विश्वकर्मा की पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी गांव के समीप गैराज है। जिसमें ट्रकों का डेंटिंग पेंटिंग होता है। शनिवार की सुबह सेमरा गांव निवासी समीउल्ला खान, अपना ट्रक गैराज में लेकर आये थे। शनिवार की रात दस बजे के करीब वेल्डिंग करते समय चिंगारी से ट्रक में आग लग गयी। ट्रक जलने लगा। मिस्त्री ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुगलसराय फायर ब्रिगेड को बुलाया। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस अवसर पर मुगलसराय कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय, जलीलपुर चौकी प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed