Chandauli: वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जला ट्रक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:45 AM IST
सार
मुगलसराय थाना क्षेत्र के ओडवारे गांव निवासी राजू विश्वकर्मा की पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी गांव के समीप गैराज है। जिसमें ट्रकों का डेंटिंग पेंटिंग होता है। शनिवार की सुबह सेमरा गांव निवासी समीउल्ला खान, अपना ट्रक गैराज में लेकर आये थे। शनिवार की रात दस बजे के करीब वेल्डिंग करते समय चिंगारी से ट्रक में आग लग गयी। ट्रक जलने लगा।
विज्ञापन
वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला