फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble over receipt of unclaimed bag at station

लावारिश बैग की सूचना पर खलबली

Sat, 07 Mar 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trouble over receipt of unclaimed bag at station
रंगभरी एकादशी पर्व पर पीडीडीयू नगर के कूढ़कला में होली गीत प्रस्तुत करते अस्मिता नाट्य संस्था क? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर में लावारिश बैग मिलने की सूचना खलबली मच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने डॉग स्क्वायड के साथ सावधानी से बैग की तलाशी ली लेकिन उसमें सिर्फ कपड़े मिले। यह पूरी कार्रवाई मॉक ड्रिल का हिस्सा रहा। होली के त्योहार को देखते हुए मॉक ड्रिल के माध्यम से स्टेशन के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

दोपहर में दो बजे स्टेशन के यात्रियों ने सूचना दी कि प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर लावारिश बैग पड़ा है। इस सूचना के बाद जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह, एसआई डीपी यादव, अजीत सिंह, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार दल बल के साथ डॉग स्क्वायड को लेकर बताए स्थल पर पहुंचे। यहां सुरक्षा कर्मियों ने हाथ का घेरा बनाकर पूरे स्थान को घेर लिया। इसके बाद डॉग स्क्वायड ने लावारिश बैग की जांच की और खोला गया तो उसमें कपड़े मिले। इसके बाद टीम ने सभी प्लेटफार्मों, प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़े श्रमजीवी एक्सप्रेस, यात्री हाल, बुकिंग, सर्कुलेटिंग एरिया, बाइक, साइकिल, कार स्टैंड, आटो स्टैंड, एटीएम और पार्सल घर की जांच पड़ताल की। यात्रियों से किसी भी प्रकार के संदिग्ध वस्तुओं को देखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने को कहा। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और जीआरपी होली पर सुरक्षा के मद्देनजर गंभीर है। इसी क्रम में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को स्टेशन पर तैनात कुली, वेंडर और वाहन चालकों का सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बताया कि स्टेशन के सुरक्षा में सभी की अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ के सहायक कमांडेंट त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्रि, राजकीय रेलवे पुलिस के सीओ अखिलेश राय के नेतृत्व में पुराने आटो स्टैंड के समीप शाम चार बजे सभा बुलाई गई। सभा में होली पर सुरक्षा के मद्देनजर मंथन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि होली पर ट्रेनों में और बाहर हुड़दंग को रोकने के लिए सभी को सतर्क रहना होगा। अधिकारियों ने कुलियों, वेंडरों और आटो, विक्रम, कार चालकों को हर पल सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध परिस्थति की सूचना आरपीएफ और जीआरपी को देने को कहा। सभी ने एक सुर में सुरक्षा में सहयोग का आश्वासन दिया। सीओ अखिलेश राय ने बताया कि होली ही नहीं अन्य दिनों में भी सुरक्षित रहने की जरूरत है। इसके लिए हर किसी का सहयोग आवश्यक है।

पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रील करती जीआरपी व आरपीएफ के जवान।

पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रील करती जीआरपी व आरपीएफ के जवान।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed