फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble due to water logging near post office

डाकघर के समीप जलभराव से हो रही परेशानी

Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to water logging near post office
सकलडीहा। विकास खंड के टिमिलपुर गांव स्थित डाकघर के समीप सड़क पर बने गड्ढ़े में बरसात का पानी जमा हो गया है। इससे डाकघर आने-जाने वाले कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। सांसद के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने कब्रिस्तान के सामने सड़क पर गिट्टी गिराकर कोरमपूर्ति कर ली है। आवागमन के दौरान राहगीर सहित वाहन चालको को काफी समस्या हो रही है। सकलडीहा चंदौली मार्ग पर टिमिलपुर डाकघर के समीप सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। बरसात में सड़क झील के रूप में तब्दील हो जाती है। कस्बा निवासी अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, सुनील रस्तोगी, जीयूत गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम मनोज पाठक ने कहा कि संबंधित विभाग के माध्यम से शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed