फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trouble due to increase in the price of commercial cylinders before Diwali

दीवाली के पहले व्यवसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से परेशानी

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to increase in the price of commercial cylinders before Diwali
पीडीडीयू नगर। घरेलू गैस सिलिंडर के बाद व्यवसायिक गैस सिलिंडर के मूल्य बढ़ने से छोटे दुकानदारों की मुश्किल बढ़ गई है। 19.2 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत पहले 1736.50 रुपये थी लेकिन इस महीने की शुरुआत एक नवंबर 2021 को इसमें 264 रुपये की भारी बढ़त कर दी गई है। अब व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 2000.50 रुपये हो गई है। इससे मिठाई, चाट, चाय, पकौड़ी आदि बनाने वाले छोटे दुकानदारों की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के ठीक पहले सिलिंडर के मूल्य में की गई वृद्धि से दुकानदारों को झटका लगा है। एक ओर बेहतर ग्राहकी को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर सरकार ने बाजार में व्यावसायिक उपयोग में आने वाले गैस सिलिंडर के दामों में रिकार्ड बढ़ोतरी कर दी है। इससे मिठाई व खाद्य सामग्री बनाकर बेचने वाले व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। खासकर चाय, रेस्टोरेंट, होटल वालों पर भार बढ़ गया है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं जिससे आम लोगों के लिए पर्व की मिठाई का स्वाद फीका पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed