फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tributes paid to martyred firemen, awareness campaign started

शहीद हुए फायरकर्मियों को दी गई श्रदांजलि, जागरूकता अभियान की शुरूआत

Thu, 15 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred firemen, awareness campaign started
पीडीडीयू नगर। अग्नि शमन विभाग की ओर से बुधवार को फायर सर्विस डे मनाया गया। इसके साथ ही अग्नि सप्ताह की शुरूआत हुई। पहले दिन मुख्य अग्नि शमन अधिकारी कार्यालय परिसर में सुबह मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सुभाष सिंह ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने जागरूकता अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

14 अप्रैल 1944 को मुंबई में आग बुझाते हुए 66 फायरमैन शहीद हो गए थे। उनकी याद में प्रति वर्ष 14 अप्रैल से फायर सर्विस डे मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह आठ बजे सीएफओ सुभाष सिंह ने फायर स्टेशन परिसर में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर जागरूकता फायर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पूर्व हुई गोष्ठी में सीएफओ सुभाष सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्ट ईस्ट नामक जहाज में आग लग गई। पास में ही 109 जलपोत खड़ी थी। जिस जहाज में आग लगी थी, उसमें रूई, सोने के सिक्के और बारूद भरे थे। इस आग को बुझाने में 109 कुली, 150 आम लोग और 66 फायर कर्मियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसी समय से भारत में राष्ट्रीय स्तर पर 14 अप्रैल को अग्नि शमन सेवा दिवस और 14 से बीस अप्रैल तक अग्नि शमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष गृह मंत्रालय ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर अग्नि सुरक्षा उपकरणों का रख रखाव आग के खतरों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है थीम रखा है। सभा के बाद में जागरूकता अभियान रैली जीटी रोड होते हुए चकिया तिराहा पहुंचा और वहां से पड़ाव पहुंचा और वापस फायर स्टेशन पहुंच कर जागरूकता अभियान समाप्त हुआ। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को आग से बचाव, आग के प्रकार, आग लगने के कारण आदि के बारे में बताया गया। बाद में जिलाधिकारी आवास, एसपी आफिस, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, कोतवाली चंदौली, नगर पंचायत चंदौली, एनआई कार्यालय में पहुंच कर वहां उपलब्ध अधिकारी और कर्मचारी को अग्नि शमन सेवा दिवस का पिन फ्लैग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed