फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tree falls on high-tension wire; power out for 7 hours.

Chandauli News: हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरा 7 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 22 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on high-tension wire; power out for 7 hours.
चहनियां। क्षेत्र में मंगलवार को तड़के आंधी और बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन के तार पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे चहनियां, सुरतापुर और मारूफपुर विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तीनों उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में करीब सात घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीम ने लाइन की मरम्मत कर सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल कर की, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच धानापुर से तीनों विद्युत उपकेंद्रों को जाने वाली 33 केवी की लाइन पर एक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे हाईटेंशन लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए और चहनियां, सुरतापुर तथा मारूफपुर उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से गर्मी और उमस के साथ सुबह लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम की टीम पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। जेई सुभाष यादव के नेतृत्व में लाइनमैन दशरथ सोनकर, जय प्रकाश तथा संविदा कर्मी रमेश विश्वकर्मा, संजय कुमार गुप्ता, शिवमोहन विश्वकर्मा और शेरू यादव ने पेड़ की डाल हटाकर क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत की। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सुभाष यादव ने बताया कि आंधी-पानी के कारण 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed