फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traveling to Pune will become easier; Amrit Bharat Express to run from Danapur starting June 27.

Chandauli News: पुणे जाना होगा आसान, 27 जून से दानापुर से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Pune will become easier; Amrit Bharat Express to run from Danapur starting June 27.
पं दीनदयाल उपाध्याय से पुणे जाने के लिए लोगों को एक और ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 27 जून से हड़पसर (पुणे) और दानापुर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार को दानापुर से चलेगी। वर्तमान में मुंबई की तरफ जाने के लिए सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है। वहीं मुंबई और पुणे जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ होती है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चंद्र ने कहा कि इस रूट पर अमृत भारत की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने हड़पसर-दानापुर अमृत भारत की शुरुआत की है। 17 जून को हड़पसर से इस ट्रेन को उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलाया गया। वहीं दानापुर से यह ट्रेन शुक्रवार की भोर में साढ़े 3 बजे हड़पसर के लिए रवाना हुई। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत 27 जून से प्रत्येक शनिवार की शाम 15:25 बजे खुलेगी। यह ट्रेन विलासपुर, राजनगांव रोड, मनमाड़, नंदगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज होते हुए अगले दिन रात 9:43 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। रात 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 29 जून से प्रत्येक सोमवार की भोर में 03:30 बजे दानापुर से खुलेगी और सुबह 07:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेेगी। यहां से चलकर अगले दिन 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी। हड़पसर दानापुर एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन से पुणे 29 घंटे में पहुंचाएगी। वहीं दानापुर से इसको पुणे पहुंचने 31: 55 घंटे का समय समय लेगा। 18 कोच वाले इस अमृत भारत में 7 कोच स्लीपर और 7 कोच जनरल के होंगे। जनरल कोच में पीडीडीयू से दानापुर तक जनरल बोगी का किराया 405 रुपये है। वहीं स्लीपर में आरक्षण कराने पर लगभग 700 रुपये किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed