फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traveled 816 km sitting on the floor in an AC coach

Chandauli News: एसी कोच में फर्श पर बैठकर की 816 किमी यात्रा

Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Traveled 816 km sitting on the floor in an AC coach
पीडीडीयू नगर। बाप रे इतनी भीड़, ट्रेन में कैसे चढ़े ? चलो दूसरी ट्रेन का इंतजार करते हैं। यह करुण स्वर पीडीडीयू जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या दो पर सुनाई दी। प्लेटफॉर्म पर जलियावालां बाग एक्सप्रेस में सवार न होने पर निराश एक बुजुर्ग यात्री अपने बेटे से बात कर रहे थे। शनिवार को जंक्शन दोपहर दो बजे कामाख्या दिल्ली एक्सप्रेस पहुंची। इसमें एसी कोच में भी लोग फर्श पर बैठे नजर आए। एसी कोच से उतरे सैयदराजा निवासी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि कोच में फर्श पर लेट कर आए हैं। वहीं दिल्ली से आए राजेश सिंह ने बताया कि कैसे यहां पहुंच गया, मैं ही जानता हूं। रातभर सो नहीं पाया। एसी कोच में फर्श पर बैठकर 816 किमी की यात्रा तय किया। पीडीडीयू जंक्शन पर शनिवार को सर्वाधिक भीड़ रही। दोपहर में लगभग दो बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर उधना पटना छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस पहुंची। यहां ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। पटना जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे बादल ने बताया कि वाराणसी में पढ़ता हूं। छुट्र्टी पर घर जाना है लेकिन ट्रेन में इतनी भीड है कि समझ में नहीं आ रहा है कैसे जाऊं ? वहीं यात्री अभिषेक राज ने बताया कि चार माह पहले रिजर्वेशन करा लिया था। ट्रेन में भीड़ इतनी है कि सीट तक पहुंचना मुश्किल है। रात में सो नही पाया। अपनी ही सीट पर एक कोने में बैठ कर यहां पहुंचा हूंं। त्योहार पर दिल्ली, गुजरात और अमृतसर से आने वाली ट्रेनों में भीड़ देख यात्री सहम जा रहे हैं। दीपावली और डाला छठ पर घर आने वालों में घर पहुंचने की जल्दी है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, चेन्नई सहित अन्य औद्योगिक शहरों में काम करने वालों को अंतिम समय में छूट्टी मिलने के कारण आपाधापी बढ़ी है। ट्रेनों में सीटों की बुकिंग दो महीने पहले ही फुल हो गई। दीपावली और छठ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई है। इसमें भी लोगों को सीट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि लोग सीट के लिए तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट पर आश्रित हैं। इसके लिए वे स्टेशनों पर पूरी रात जाग रहे हैं। बावजूद उन्हें सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed