फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transformer burnt due to lightning, supply disrupted

Chandauli News: बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर जला, आपूर्ति ठप

Sun, 06 Sep 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt due to lightning, supply disrupted
दुलहीपुर। क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज गर्जना और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मुहम्दपुर गांव का 63 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इससे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े करीब 45 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को उमस और अंधेरे के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफॉर्मर की जांच की। जांच में आकाशीय बिजली से ट्रांसफॉर्मर खराब होने की पुष्टि हुई। चंधासी उपखंड अधिकारी दीपक कुमार पटेल ने बताया कि बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर खराब हुआ है। नए ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही उसे लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed