फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains will run for Bandra, Ahmedabad, Bangalore

Chandauli News: बांद्रा, अहमदाबाद, बंगलूरू के लिए चलाई जाएंगी ट्रेनें

Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Trains will run for Bandra, Ahmedabad, Bangalore
लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के बाद लोग महानगरों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में अप की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। कई कामगार बिहार विधान सभा चुनाव के कारण घर पर ही रुक गए हैं। वे लोग 11 नवंबर के बाद महानगरों की ओर लौटेंगे। इसको देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा, अहमदाबाद, एर्णाकुलम, बंगलूरू के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को आसानी हाेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 05265 बरौनी-बांद्रा स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे बरौनी से खुलेगी। यह ट्रेन मोकामा, राजेंद्र नगर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए शाम 18:40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन यहां से चलकर छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, भूसावल होते हुए सुबह 05:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05267 बरौनी बांद्रा एक्सप्रेस 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे बरौनी से खुलकर शाम 18:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05545 मुजफ्फरपुर एसएमवीबी बेंगलूरू स्पेशल 11 और 12 नवंर को रात 21:15 बजे मुजफ्फरपुर से खुलेगी। हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए रात 02:54 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, वारंगल, विजयवाड़ा, गुड्डूर, पेरांबूर होते हुए तीसरे दिन रात 23:50 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। 03287 दानापुर-पुणे स्पेशल 11 ओर 12 नवंबर को दानापुर से रात 23:45 बजे खुलकर आरा, बक्सर होते हुए भोर में 03:05 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03288 पुणे दानापुर स्पेशल पुणे से 12 और 13 नवंबर की सुबह 10 बजे पुणे से खुलेगी। अगले दिन दोपहर 2 बजे पीडीडीयू जंक्शन होते हुए शाम 17:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05262 स्पेशल 13 और 14 नवंबर को अहमदाबाद से सुबह नौ बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 15:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम 19:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed