फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains were delayed by 18 hours, three canceled

Chandauli News: 18 घंटे तक देरी से आईं ट्रेनें, तीन निरस्त

Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Trains were delayed by 18 hours, three canceled
पीडीडीयू नगर। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ गई है। ट्रेनों के कैंसिल होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस और सूबेदारगंज-पीडीडीयू मेमू निरस्त रही। वहीं, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी समेत कई ट्रेनें 18 घंटे तक देरी से आईं।
विज्ञापन

शनिवार को डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 18 घंटे, विभूति एक्सप्रेस एक घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे, मगध एक्सप्रेस सवा 11 घंटे विलंबित रही। वहीं, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे, मुंबई-पटना जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति दाे घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार-पटना स्पेशल नौ घंटे, आगरा-कोलकाता वीकली ढाई घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

वहीं, महानंदा एक्सप्रेस ढाई घंटे, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट साढ़े पांच घंटे, नेताजी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, दून एक्सप्रेस साढ़े नौ, महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े तीन, गुरुमुखी एक्सप्रेस डेढ़ और विक्रमशिला एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस सात घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस साढ़े चार और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप की ओर जाने वाली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े नौ घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे, पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे और भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी साढ़े चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed