फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trains delayed by seven hours; passengers inconvenienced.

Chandauli News: सात घंटे देरी से आई ट्रेनें, यात्री परेशान

Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Trains delayed by seven hours; passengers inconvenienced.
पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में भी हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को अप और डाउन दिशा की कई ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन पर घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार शाम सात बजे तक अप दिशा की कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस दो घंटे, देवलाली-दानापुर शेतकारी समृद्धि स्पेशल सवा घंटे और पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर सात घंटे देरी से पहुंची। डाउन दिशा में अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस एक घंटे और योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन

बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक घंटे, खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल फेयर सवा दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे और मालदा टाउन-उधना स्पेशल फेयर पांच घंटे लेट रही। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनें विभिन्न मंडलों से होकर आती हैं। अलग-अलग कारणों से देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed